MP में 5 जनवरी से शुरू होगा स्काई डाइविंग कैंप, उज्जैन में 10 हजार फीट से हवा में छलांग लगाएंगे पर्यटक

MP में 5 जनवरी से शुरू होगा स्काई डाइविंग कैंप, उज्जैन में 10 हजार फीट से हवा में छलांग लगाएंगे पर्यटक

Sky Diving in MP: प्रदेश में 5 जनवरी से स्काई डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूरिज्म बोर्ड द्वारा स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन 15 जनवरी को किया जाएगा। खास बात तो यह है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर मीट तथा जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में आने वाले लोग भी इस एडवेंचर का आनंद उठा सकेंगे।

स्काई डाइविंग का यह दूसरा संस्करण उज्जैन (Ujjain) के दताना में किया जाने वाला है। यहां पर सुरक्षा मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मचारियों की मौजूदगी में रोमांच प्रेमी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। इस स्काई डाइविंग में 10000 फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी के भव्य नजारे देखने को मिलेंगे। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल के पहले संस्करण को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और सारे बुकिंग स्लॉट बुक हो गए थे इसी को देखते हुए दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

उज्जैन के दताना में आयोजित किए गए इस स्काई डाइविंग संस्करण का संचालन USPA और DGCA प्रमाणित संस्थान स्काई हाई इंडिया की ओर से किया जा रहा है। इसकी बुकिंग स्काई हाई इंडिया की वेबसाइट पर की जा सकती है। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्काई डाइविंग का आनंद लिया जा सकता है।

इसके पहले स्काई डाइविंग कैंप का आयोजन 1 और 2 मार्च को भोपाल में और 3 से 6 मार्च तक उज्जैन में किया गया था। एडवेंचर को पसंद करने वाले पर्यटकों को 10000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करवाई गई थी जिसके लिए उन्हें 31270 का चार्ज देना पड़ा था। इस दौरान पायोनियर फ्लाइंग अकादमी की पार्टनर स्काई हाई इंडिया की ओर से ही पूरा संचालन किया गया था। स्काई डाइविंग में जो एयरक्राफ्ट उपयोग किया जाता है वह नागरिक विमानन निदेशालय से पंजीकृत है और यह संस्था यूनाइटेड स्टेट से प्रशिक्षित है। जो भी इस एडवेंचरस स्पोर्ट्स को करना चाहते हैं उनका 18 वर्ष से अधिक उम्र का होना और डॉक्टरों द्वारा हेल्थ सर्टिफिकेट दिया जाना अनिवार्य होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews