स्मैक तस्कर परिवार के दो मकान गिराए, चार पर कल चलेंगे बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था कब्जा

स्मैक तस्कर परिवार के दो मकान गिराए, चार पर कल चलेंगे बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था कब्जा

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश में चल रहे एंटी माफिया अभियान (Anti Mafia Campaign) के तहत जिला प्रशासन (District administration) ने आज गेंडे वाली सड़क पर बने स्मैक तस्कर (Smack smuggler) परिवार के दो मकानों को गिरा दिया। जिला प्रशासन इसी परिवार के चार अन्य मकानों को कल गिरायेगा। अधिकारियों के मुताबिक स्मैक तस्कर परिवार ने ये सभी 6 मकान शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाये थे।

एसडीएम अनिल बनवारिया (SDM Anil Banwariya) ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस ने एक अंतरराज्यीय स्मैक तस्कर गिरोह (Interstate Smack Smugglers Gang) के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कल्लू खां, बहादुर खां, बहादुर खां के बेटे यूनुस और अनीस को गिरफ्तार किया था। ये एक ही परिवार के सदस्य थे। इनमें से कल्लू अभी जेल में हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने जब इस परिवार पर नजर गड़ाई तो इनके शासकीय जमीनों पर कब्जा कर अवैध मकान बनाने की बात सामने आई। उसके बाद प्रशासन ने बेदखली आदेश देकर मकान खाली करने के आदेश दिये और अवैध मकानों पर चस्पा भी किये। लेकिन जब ये मकान खाली नहीं हुए तो आज गेंडे वाली सड़क पर स्थित तीन अवैध मकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई जिसमें से दो मकानों को गिरा दिया गया वहीं तीसरा मकान कल गिराया जायेगा। एसडीएम बनवारिया के मुताबिक इस स्मैक तस्कर परिवार ने बहोड़ा पुर में भी शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान बनाये हैं जिन्हें कल तोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि कल्लू और उसके परिवार नए स्मैक तस्करी से काली कमाई कर कार्य एक करोड़ की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे किये थे जिसे प्रशासन ने गिरा दिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews