Cricket Academy In Indore : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में खुलेगी प्रदेश की पहली क्रिकेट एकेडमी, इतनी होगी फीस

Cricket Academy In Indore

Cricket Academy In Indore : इंदौर शहर में एकमात्र ए प्लस ग्रेड प्राप्त देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की है। बताया जा रहा है कि इस क्रिकेट एकेडमी के संचालन की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला को मिली है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय क्रिकेट एकेडमी खोलने वाला मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है। यहां 16 उम्र से कम के बच्चों को क्रिकेट सिखाया जाएगा। साथ ही इसकी सारी बारीकियां भी उन्हें बताई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस एकेडमी का उद्घाटन नए साल यानी जनवरी 2023 में होगा। हालांकि अभी 10 बच्चे यहां पर क्रिकेट सीखने के लिए आने लग चुके हैं। कहा जा रहा है कि अलग-अलग बच्चों में बच्चों को क्रिकेट सिखाया जाएगा। ऐसे में पहली बेच में करीब 25 बच्चों को रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि अप्रैल 2012 में अध्ययन शाला की तरफ से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को क्रिकेट एकेडमी शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

इस प्रस्ताव को 3 महीने बाद जाने जुलाई की कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद क्रिकेट एकेडमी खोलने पर सहमति जताई गई। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए कम से कम फीस में उन्हें क्रिकेट सिखाने का निर्णय लिया गया। ऐसे में 500 रुपए महीने की फीस में उन्हें क्रिकेट सिखाया जाएगा। इसके अलावा सामान्य वर्ग के बच्चों के लिए हजार रुपए फीस रखी गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews