छात्र का अपहरण कर मांगी 50 हजार की फिरौती, अर्धनग्न हालत में स्टेशन पर फेंका

kukshi

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के माधव नगर थाना (Madhav Nagar) के अंतर्गत आने वाले कंचनपुरा (Kanchanpura) में रहने वाले एक छात्र का गुरुवार को अपहरण कर लिया गया था। परिवार के लोगों से छात्र को छोड़ने के लिए 50 हजार की फिरौती भी मांगी गई थी। परिजनों ने छात्र के अकाउंट में पैसे डाल दिए थे। इसके बाद अब शुक्रवार शनिवार की रात 2 बजे के लगभग अर्धनग्न अवस्था में हाथ पैर बांधकर छात्र को सुमराखेड़ा रेलवे स्टेशन से आगे ट्रेन से फेंक दिया गया। रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर स्टेशन पहुंचे छात्र ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची।

बता दें कि कंचनपुरा में रहकर नांदेड का 20 वर्षीय छात्र नितेश आर्मी की तैयारी कर रहा है और माधव कॉलेज में बीए फाइनल ईयर में पड़ता है। गुरुवार को वह घर नहीं लौटा और उसके भाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज कर अपहरण की सूचना दी। व्यक्ति ने यह भी कहा कि अगर नितेश के खाते में 50 हजार नहीं डाले तो उसे जान से मार देंगे। यह सुनकर परिवार ने तीन बार में पैसे छात्र के अकाउंट में डाल दिए। पैसे लौटाने के बाद भी छात्र घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

Must Read- Indore के लोग अब रेल कोच रेस्टोरेंट में ले सकेंगे जायके का स्वाद, सांसद शंकर लालवानी के हाथों हुआ शुभारंभ

छात्र के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। छानबीन चल ही रही थी कि रात 2 बजे सुमरखेड़ा स्टेशन से यह सूचना मिली की छात्र यहीं पर है। इसके बाद पुलिस छात्र और परिवार को थाने लेकर पहुंची और उससे घटना के बारे में जानने की कोशिश की।

जिन लोगों ने छात्र का अपहरण किया है उन्होंने कंप्यूटर से जुड़े मोबाइल के जरिए मैसेज किए हैं ताकि किसी को भी कोई जानकारी ना मिल सके। इसके अलावा नितेश के अकाउंट में जैसे ही पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे वह तुरंत ही किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो रहे थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरणकर्ता साइबर संबंधित चीजों से अच्छी तरह परिचित है।

नितेश का मेडिकल करवा लिया है और अब उससे बयान लेकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। उसके शरीर पर चोट के किसी तरह के निशान नहीं है। यह भी सामने आया है कि छात्र को ऑनलाइन गेमिंग की लत है। पुलिस इस एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्र से पूछताछ के बाद ही यह सामने आ पाएगा कि अपहरण की इस घटना में सच्चाई क्या है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews