MP Weather: कई जिलों के तामपान में हुई वृद्धि, लोगों को मिली ठंड से राहत, 24 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में मौसम का अंदाज बदला हुआ नजर आ रहा है। तापमान में हुई वृद्धि के कारण ठंड का असर कम हो गया है। जल्द ही हवाओं का रुख उत्तरी होगा और एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों के तापमान में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से ठंड का असर कम हो गया है। पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी लेकिन अब लोगों को इससे राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी तापमान में वृद्धि होने के संकेत दिए हैं।

फिलहाल प्रदेश के कई जिलों में लोगों को सर्दी से राहत मिल चुकी है, लेकिन यह राहत लंबे समय तक नहीं रहने वाली है। दरअसल फिलहाल हवाओं का असर कम हुआ है जिस वजह से तापमान बढ़ रहा है और ठंड कम लग रही है। जैसे ही उत्तरी हवाओं का प्रदेश में आना शुरू होगा एक बार फिर तापमान में गिरावट होगी और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

24 जनवरी से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी से उत्तरी हवाओं का रुख एक बार फिर मध्य प्रदेश की तरफ आएगा। इन हवाओं की वजह से बढ़ते हुए तापमान में गिरावट आएगी। तापमान में आने वाली ये गिरावट हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम बरपाएगी।

तापमान में होगी गिरावट

जैसे ही बर्फीली हवाओं का प्रदेश में आना शुरू होगा दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने लगेगी। 25 जनवरी से तापमान में हो रही इस गिरावट का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगेगा क्योंकि एक बार फिर ठंड अपना जबरदस्त असर दिखाएगी।

फिलहाल एक्टिव है ये सिस्टम

फिलहाल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। पंजाब के निकटवर्ती इलाके में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इसके कारण हवा फिलहाल दक्षिण पूर्व चल रही है। हवाओं की दिशा बदलने की वजह से शीत लहर और ठंड का असर दिखाई नहीं दे रहा है। पश्चिम उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाओं का असर देखने को मिल रहा है लेकिन प्रदेश में इसका कोई प्रभाव नहीं है। इन्हीं हवाओं की रफ्तार कम होने की वजह से तापमान में वृद्धि हुई है। जल्दी हवाओं का रुख बदलेगा और ठंड बढ़ जाएगी।

कहां कैसा मौसम (MP Weather)

आज के मौसम की बात करें तो उज्जैन, इंदौर भोपाल जैसे जिलों में दिन में तेज धूप निकलने वाली है। ग्वालियर-चंबल इलाके में हल्का कोहरा बना रहेगा। 24 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज धूप देखने को मिलेगी लेकिन रात होते ही तापमान गिर जाएगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और शहडोल के अलावा किसी भी जिले में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलने वाला है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews