The Burning Car – सड़क पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा – तफरी

The Burning Car – सड़क पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, मची अफरा – तफरी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक सड़क पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में सवार चालक के होश उड़ गए देखते देखते ही आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।  कार चालक युवक ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। अब द बर्निंग कार (The Burning Car) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार में लगी आग (Fire In Car) की घटना इंदौर (Indore News) के हीरा नगर थाना क्षेत्र की है। जहां थाने के सामने चंद क़दमों की दूरी पर मुख्य मार्ग पर चलती कार में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार जब सड़क पर सरपट दौड़ रही थी तब ही अचानक उसमें धुंआ उठा और आग लग गई। आग लगते ही कार में मौजूद चालक की सांसे थमने लगी आखिरकार युवक ने जैसे तैसे जलती कार में से कूदकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें – Rajinikanth Birthday : हरभजन ने सीने पर बनाया टेटू, माधुरी ने विश कर लिखी बड़ी बात

इधर, जलती कार की आग को बुझाने के लिए पहले ट्रैक्टर के टैंकर का सहारा लिया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना  दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग पर काबू पाया। बता दें कि यदि वक्त रहते कार ड्राइव कर रहा शख्स बाहर नहीं कूदता तो उसकी जान आफत में पड़ जाती।

ये भी पढ़ें – MP में कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव केस, एक्टिव केस 160 पार, इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन

कार में आग की घटना के बाद हीरा नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और राहगीर आते जाते जलती कार के दृश्य को देखकर अवाक रह गए। हालांकि, आग किस वजह से लगी है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शॉर्ट सर्किट के चलते कार में आग लगी होगी। फिलहाल, इंदौर की द बर्निंग कार के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं ।

[dgv_vimeo_video id=”655797017″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews