ऑर्डर! ऑर्डर! MP जिला जज भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित, 28 फरवरी को होगा एग्जाम

cg board exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में जिला जज भर्ती परीक्षा (MP District Judge Recruitment Examination) 23 सितंबर 2020 को होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। जिसकी अब नई तिथि घोषित कर दी गई है। मध्य प्रदेश जिला जज की परीक्षा (MP District Judge Recruitment Examination) 47 पदों के लिए होगी। बता दें कि नई तारीख को लेकर हाईकोर्ट ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसे इच्छुक कैंडिडेट्स MP हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (MP High court official website) पर जाकर देख सकते है। नोटिफिकेशन के अनुसार 28 फरवरी 2021 को MP District Judge भर्ती परीक्षा 2020 आयोजित होगी।

47 पदों पर होगी भर्ती

मध्य प्रदेश जिला जज-2020 (Madhya Pradesh District Judge-2020) के 47 पदों पर भर्ती के लिए 23 सितंबर 2020 को परीक्षा होनी थी। जिसके लिए जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में सेंटर रखा गया था। ये परीक्षा ऑनलाइन (Exam online) आयोजित की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस (Corona virus) के चलते परीक्षा नहीं हो सकी।

ये भी पढ़े- UPSC उम्मीदवारों को मिलेगा एक और अटेंप्ट का मौका, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

28 फरवरी को होगा MP District Judge 2021 भर्ती परीक्षा

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने जिला जज भर्ती परीक्षा (MP District Judge Recruitment Examination) को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके अनुसार इसकी MP District Judge-Pre exam 28 फरवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन में बताया गया कि जिन कैंडिडेट्स ने अब तक परीक्षा शुल्क (Examination fee) नहीं दिया है, वह जल्द ही शुल्क का भुगतान कर दें। जिसके लिए उन्हें 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 277 रुपए शुल्क देना होगा। यदि कैंडिडेट्स अतिरिक्त शुल्क का भुगतान (Payment of additional fees) नहीं करती है, तो उन्हें परीक्षा से देने की अनुमति नहीं मिलेगी। फिलहाल अतिरिक्त शुल्क के साथ परीक्षा फीस (Exam fees) देने की तिथि 5 फरवरी से 11 फरवरी तक रखी गई है। ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से संपन्न होगी।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

जल्द ही अब MP District Judge भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड (admit card) भी जारी कर दिया जाएगा। जिसके लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहे। जिससे उन्हें परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त होती रहे। बता दें कि हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी एडमिट कार्ड को कैंडिडेट्स डाउनलोड कर सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews