Katni News : होटल में घुसा कोट-पेंट, सूट-बूट वाला चोर, 15 लाख की चोरी, वीडियो वायरल

Katni News : होटल में घुसा कोट-पेंट, सूट-बूट वाला चोर, 15 लाख की चोरी, वीडियो वायरल

कटनी, अभिषेक दुबे। एक होटल में चल रहे सगाई समारोह में घुसकर कोट-पेंट, सूट-बूट वाले चोर ने लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गया।  घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  पुलिस का कहना है कि आरोपी पुलिस की नजर में आ चुका है जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार NKJ थाना क्षेत्र में राघव रीजेंसी होटल में विजयराघवगढ़ निवासी अभिनेष सिंह बघेल का 17 नवम्बर को तिलक समारोह का कार्यक्रम था, जिसमें आमंत्रित सदस्य के साथ एक अजनबी भी शामिल हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे के परिचित जानकर किसी तरह की पूछपरख व सतर्क न हो सके, इसका भरपूर फायदा उठाते हुए युवक होटल के कमरा नंबर 108 में रखे 5 लाख नगद और करीब 10 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया।

 ये भी पढ़ें – क्यों सिन्धिया के इस काम पर लोग कह रहे,वाह महाराज।

बघेल परिवार अपनी इस घटना को NKJ थाना को 18 नवम्बर को सूचना दिया, मामला दर्ज 19 नवम्बर को दर्ज हुआ, पुलिस और होटल राघव रीजेंसी द्वारा खबर से सम्बंधित जानकारी छुपाने का प्रयास कर रही थी। आज रविवार को  सोशल मीडिया में सूट बूट वाले चोर का वीडियो हुआ।  वीडियो वायरल होने के बाद NKJ थाना प्रभारी नीरज दुबे का कहना है कि चोर के बारे में 90 प्रतिशत जानकारी एकत्र कर चुकी है, जल्दी ही पकड़ा जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”648317811″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews