ज्योतिरादित्य सिंधिया की हैसियत पर इस कांग्रेस नेता ने खड़े किए प्रश्न, कहा- क्यों आते है ग्वालियर चोरी छिपे ?

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल/ग्वालियर, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र सरकार (central government) द्वारा लाए गए कृषि बिल (Agricultural bill) को लेकर लगातार पक्ष और विपक्ष में विवादों का दौर चल रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक लाखन सिंह (Congress MLA Lakhan Singh) ने एक बार फिर से बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का दामन (congress) छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद ना जाने चोरी-छिपे कई बार ग्वालियर (Gwalior) आते हैं। जहां वे रात में ही ग्वालियर आते हैं और रात में ही वापस भी चले जाते हैं। जिसकी कोई खबर लोगों को भी नहीं हो पाती है। इस दौरान लाखन सिंह ने राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी में हैसियत को लेकर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

बीजेपी में सिंधिया का सम्मान हुआ कम : लाखन सिंह

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) जब तक कांग्रेस (Congress) के साथ थे, जनता से लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनका मान और सम्मान करते थे, लेकिन जब से उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है, तब से लोग उन्हें नजरअंदाज करते हैं और पार्टी में भी उनका सम्मान कम हो गया है। ये सारी बात कांग्रेस विधायक लाखन सिंह (Congress MLA Lakhan Singh) ने कही है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि अब जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर (Gwalior) आते हैं, तो उनके स्वागत के लिए केवल गिने-चुने लोग ही उपस्थित होते हैं। लेकिन जब वह कांग्रेस में थे तो उनका भव्य स्वागत किया जाता था।

सज्जन सिंह वर्मा ने भी बीजेपी पर कसा था तंज

बीजेपी (BJP) पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) को ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister Sajjan Singh Verma) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) नटखट है, जिसके साथ भाजपा को इनका यह दबाव काफी समय तक झेलना पड़ेगा। ऐसे में शिवराज अपना दिल मजबूत कर ले, क्योंकि उन्हें यह दबाव अभी आगे भी झेलनी पड़ेगी।

प्रोटेम स्पीकर के पद को लेकर उठाए सवाल

इस दौरान कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा (Former Minister Sajjan Singh Verma) ने यह भी कहा था कि बीजेपी में कई बार विधायक रह चुके नेता भी अब अपनी राह तलाश रहे हैं। जिनके साथ न्याय होना आवश्यक है। क्योंकि भाजपा असंवैधानिक रुप में काम कर रही है। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर के पद को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक प्रदेश में कोई भी प्रोटेम स्पीकर के पद पर नहीं रहा है। ऐसे में अगर भाजपा पूरे मंत्रिमंडल का विस्तार करती है, तब फिर पार्टी में कितनी बगावत होगी, यह तो देखने वाली बात होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews