माफिया का दो मंजिल मकान ध्वस्त, 1750  वर्गफीट जमीन कब्जे से मुक्त 

माफिया का दो मंजिल मकान ध्वस्त, 1750  वर्गफीट जमीन कब्जे से मुक्त 

जबलपुर, संदीप कुमार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) से मिले निर्देश के बाद प्रदेश में माफिया (Mafia) के खिलाफ कार्रवाई जारी है।  इसी क्रम में  जबलपुर में आज एक बार फिर माफिया के खिलाफ दमन दल की टीम ने कार्रवाई की है, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पनागर तहसील के ग्राम पंचायत खिरिया में माफिया से करीब 1750 वर्गफीट जमीन को मुक्त करवाया है, माफिया मोहम्मद शमीम ने बिना पंचायत की अनुमति से सरकारी जमीन पर दो मंजिला बिल्डिंग तान दी थी।

दल बल के साथ पहुंची टीम, जेसीबी से  बिल्डिंग को किया ध्वस्त

कलेक्टर करमवीर शर्मा (Collector Karamvaeer Sharma) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार  एसडीएम नमः शिवाय अरजरिया  सहित  प्रशासनिक, निगम और पुलिस की टीम  आज सुबह खजरी गांव पहुंची जहां पर  माफिया मोहम्मद शमीम द्वारा  बनाए गई  दो मंजिला  इमारत को  जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया, बताया जा रहा है कि माफिया मोहम्मद शमीम ने अपने रसूख के दम पर  सरकारी जमीन पर  कब्जा कर लिया था  इतना ही नहीं इस जमीन पर  उसने  दो मंजिला बिल्डिंग भी तान दी थी।

बिना प्रशासनिक अनुमति के माफिया ने बना दी थी बिल्डिंग

जानकारी के मुताबिक पनागर तहसील के खजरी गाँव मे खसरा नंबर 263/2 में पंचायत की बिना अनुमति के लगभग 1750 वर्गफीट भूमि पर मोहम्मद शमीम ने निर्माण कर लिया था जिसे तोड़ने की आज प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई।

माफिया  के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा  साथ ही कार्रवाई के समय एसडीएम जबलपुर नमः शिवाय अरजरिया, एडिशनल एसपी अमित कुमार, एसडीएम आधारताल ऋषभ जैन, सीएसपी गोहलपुर, अखिलेश गौर, सीएसपी अधारताल अशोक तिवारी सहित अन्य अमला भी मौजूद रहा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews