कोरोना पॉजिटिव भाजपा विधायक के संपर्क में आए दो ओर विधायकों ने कराई जांच

कोरोना पॉजिटिव भाजपा विधायक के संपर्क में आए दो ओर विधायकों ने कराई जांच

भोपाल। मध्यप्रदेश के जारी सियासी उठा पटक के बीच राजनेताओं में कोरोना का खौफ देखने को भी मिल रहा है। भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए नेताओं में हडक़ंप मचा हुआ है। एक- एक कर उनके संपर्क में राजनेता अस्पताल पहुंच कर अपनी जांच करा रहे हैं। गुरुवार को ऐसे ही दो ओर भाजपा विधायक अपना कोरोना टेस्ट कराने जेपी अस्पताल पहुंचे।

भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर जैसे ही नेताओं को लगी, सभी में हडक़ंप मच गया। गुरुवार को भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और देवीलाल धाकड़ अपना कोरोना टेस्ट कराने राजधानी के जेपी अस्पताल पहुंचे हैं। भाजपा विधायक सिसोदिया के साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इससे पहले भी उनके संपर्क में आने वाले वाले 5 अन्य विधायकों ने जांच कराई थी। उन सभी विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ओमप्रकास सकलेचा से पहले कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा पिछले कई दिनों से पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे थे। इसके अलावा सकलेचा शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने विधानसभा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सीएम शिवराज समेत सभी नेताओं से मुलाकात की थी। उसके अगले दिन ही सकलेचा और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। भाजपा विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने की सूचना के बाद विधानसभा सचिवालय ने राज्यसभा चुनाव में मतदान के फुटेज निकालने के निर्देश दिए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews