MP News : हड़ताल पर उतरे यूनिवर्सिटी कर्मचारी, लाखों छात्रों की परीक्षाएं प्रभावित

CG Strike News

CG Strike News

MP News : मध्य प्रदेश की कई प्रमुख यूनिवर्सिटियों के कर्मचारियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल का फैसला लिया। इस हड़ताल की वजह से लाखों छात्राओं की परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसको लेकर आज दोपहर कर्मचारी संगठन द्वारा एक समीक्षा बैठक की जाएगी। अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कल से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इन सब की वजह से लाखों छात्र छात्राओं को असमंजस का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पहले ही सत्र लेट शुरू होने की वजह से परीक्षाएं 2 से 3 महीने लेट चल रही है। ऐसे में कर्मचारियों द्वारा काम बंद किए जाने की वजह से परीक्षाओं पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यूनिवर्सिटी प्रबंधन व्यवस्थाओं को संभाल नहीं पा रहा है। इसी वजह से परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा। छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं तो यूनिवर्सिटी भी असमंजस में है।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर की प्रमुख यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों द्वारा 9 सूत्री मांगों को लेकर लगातार गुहार लगाई जा रही है। कर्मचारी सातवें वेतनमान में पेंशन लागू कराने व वेतनवृद्धि सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर मुखर हो रहे हैं। ऐसे में वह 4 दिनों से करीब 6 घटें अपना काम बंद रख रहे हैं और अपनी मांगों को लेकर विरोध जाता रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews