वैक्सीनेशन महाअभियान : कैलाश खेर ने की मध्यप्रदेश के लोगों से ये अपील

वैक्सीनेशन महाअभियान : कैलाश खेर ने की मध्यप्रदेश के लोगों से ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान ( vaccination maha abhiyan) के लिए प्रसिद्द गायक कैलाश खेर (kailash kher) ने भी अपील की है।  उन्होंने ट्विटर हैंडिल पर अपील शेयर करते हुए मध्यप्रदेश को कोरोना फ्री (corona free) करने की अपील की है।

मध्यप्रदेश में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया जाएगा।  इसके लिए प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्री , अधिकारी,  कर्मचारी सभी से इसमें अपनी प्रभावी भूमिका निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने प्रदेश के ऐसे लोगों से भी अपील की है जिन्होंने वैक्सीन (vaccine) नहीं लगवाई है या दूसरा डोज नहीं लगवाया है।

ये भी पढ़ें – वैक्सीनेशन महाअभियान में एक लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन, मिलेंगे आकर्षक उपहार

ये भी पढ़ें – MP News: BJP विधायक की CM Shivraj से बड़ी मांग, युवाओं को मिलेगा फायदा

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैलाश खेर को मध्यप्रदेश के वैक्सीनेशन से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews