जल्द होगा भोपाल से चलने वाली Vande Bharat Train का विस्तार, पर्यटकों को होगा फायदा

Vande Bharat train

Vande Bharat Train : इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को शुरू हुए कई दिन हो चुके हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इस ट्रेन में सफर कर रहे हैं क्योंकि ट्रेन का टिकट बहुत महंगा है। ऐसे में अब जल्द ही इस ट्रेन का विस्तार किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 3 शहरों में से किसी एक शहर के बीच चलाया जाएगा। साथ ही जबलपुर से भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन को इंदौर तक बढ़ाया जा सकता है।

इन शहरों से जोड़ी जाएगी Vande Bharat Train

इस ट्रेन से यात्री खजुराहो, ग्वालियर, नागपुर आसानी से जा सकेंगे। इन शहरों के बीच नई ट्रेन नहीं चलाई जाएगी इसे ही आगे तक बढ़ा दिया जाएगा। अगर इन ट्रेनों का विस्तार कर दिया जाएगा तो शायद यात्रियों को फायदा हो सकता है। अभी तो फिलहाल इंदौर से भोपाल के लिए यात्री इस तरह में सफर करना पसंद नहीं कर रहे हैं।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा बताया गया है कि वंदे भारत ट्रेन अभी सिर्फ सिमित मार्गों पर ही चलाई जा रही है। लेकिन जल्द ही इसे कई शहरों से सीधा जोड़ दिया जाएगा। अभी फ़िलहाल अभी इंदौर से नागपुर, भोपाल से नागपुर, जबलपुर से इंदौर, भोपाल से खजुराहो और ग्वालियर से इंदौर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। लेकिन पर्यटकों की सुविधा और व्यापारियों को देखते हुए इसकी शुरुआत की जा सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews