इंदौर नहीं अब भोपाल से संचालित होगी Vande Bharat ट्रेन, रेल मंत्रालय ने की तैयारियां

Vande Bharat train

Vande Bharat : वंदे भारत ट्रेन का क्रेज इन दिनों सबसे ज्यादा है। यह देश की पहली सेमी हाई स्पीड वाली ट्रेन है। हर कोई इसमें सफर करना पसंद कर रहा है। ट्रेन के अंदर का इंटीरियर और ट्रेन से बाहर का दिखने वाला नजारा लोगों को खूब भा रहा है। अब तक ये ट्रेन कही शहरों में शुरू की जा चुकी हैं लेकिन मध्यप्रदेश में अब तक इसकी शुरुआत नहीं हुई है।

भोपाल से होगी Vande Bharat ट्रेन की शुरुआत

लेकिन रेल मंत्रालय अब इंदौर की बजाए भोपाल से इस ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है। दरअसल, पहले इंदौर से जबलपुर और जयपुर तक के लिए वंदे भारत की शुरुआत की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया अब भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत की शुरुआत की जा रही हैं। इसके लिए रेल मंत्रालय ने तैयारियां भी कर ली है।

कहा जा रहा है कि भोपाल से दिल्ली के बीच ये ट्रेन चलाई जाएगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को इस ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। हालांकि इंदौर में इस ट्रेन का संचालन नहीं किया गया तो क्या हुआ भोपाल की वंदे भारत ट्रेन में भी इंदौर के यात्री सवार हो सकेंगे। रेल मंत्रालय ने भोपाल से इस ट्रेन की शुरुआत करने की पहल की है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews