अवैध उत्खनन पर वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर हमला, कही ये बड़ी बात

अवैध उत्खनन पर वीडी शर्मा का दिग्विजय सिंह पर हमला, कही ये बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर हमला किया है।  उन्होंने कहा कि मैं क्या हूँ ये मेरे क्षेत्र की जनता जानती है, मेरा शीर्ष नेतृत्व मुझे जानता है लेकिन दिग्विजिय सिंह आप क्या हैं, ये आपकी सरकार के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार बहुत पहले बता चुके हैं, इसलिए आप अपनी चिंता करें।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि मेरे क्षेत्र की जनता मुझे जानती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मुझे जानते हैं क्योंकि में एक प्रदेश अध्यक्ष हूँ एक सांसद हूँ इसलिए आपसे बेहतर वो मुझे जानते हैं और आप क्या हैं ये कई बार साबित हो चुका है।  आपकी ही सरकार के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार कह चुके हैं कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़े रेत माफिया, भू माफिया सबसे बड़ा शराब माफिया दिग्विजय सिंह हैं।  इसलिए वे रामधुन कर प्रायश्चित करें तो अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें – दिव्यांग तैराक सत्येंद्र लोहिया ने फिर बनाया रिकॉर्ड, समुद्र में 36 किलोमीटर लम्बा चैनल किया पार, शिवराज ने दी बधाई

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews