भोपाल में मंदिर मुद्दे पर VHP और साधु संतों का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम के बंगले का घेराव

MP: भोपाल में मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग पर VHP और साधु संतों ने प्रदर्शन किया। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।
MP

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विश्व हिंदू परिषद और साधु संतों ने मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और तिरुपति बालाजी के प्रसादम मामले में दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

आपको बता दें, प्रदर्शनकारी साधु संत और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने रास्ता बदलते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के निवास का घेराव कर दिया। इस दौरान साधु संतों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव डाला और जल्द से जल्द न्यायिक कदम उठाने की मांग की।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बयान

भोपाल में साधु संत और विश्व परिषद द्वारा किए गए प्रदर्शन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बयान देते हुए कहा कि साधु संतों और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं की मांगों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सभी का सम्मान होता है और संत समाज की मांगों को उचित स्थान पर रखा जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी नहीं है कि वह कुछ कह सके क्योंकि जो भी देश में बिगड़े काम हो रहे है वह कांग्रेस की वजह से ही हो रहे है, उन्होंने आगे कहा VHP के जितने भी हमारे कार्यकर्ता है, मैं उनका स्वागत करता हूं और जो भावना व्यक्त करी है उसका सम्मान करते हुए इस बात को हम आगे बढ़ाएंगे और उचित स्थान पर रखेंगे ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो जाए। उन्होंने कहा कि जितनी साधु संतों ने जो मांगे रखी है उनको उचित स्थान पर हम पहुंचाएंगे और सम्मानजनक निर्णय करवाने में हम हर संभव मदद करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1014268737″]

अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी है

देवड़ा ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति अपराध करेगा उसे सजा जरूर मिलेगी। चाहे वह किसी भी पद पर हो या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। उन्होंने बताया कि अपराध करने वाला व्यक्ति केवल अपराधी है और ऐसे कृत्यों को माफ नहीं किया जाना चाहिए चाहे वह भाजपा का पार्षद हो या किसी अन्य समाज से संबंध रखता हो।

[dgv_vimeo_video id=”1014269122″]

[dgv_vimeo_video id=”1014269806″]

[dgv_vimeo_video id=”1014270603″]

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews