बर्बाद ना करें, दो दिन की है परेशानी: भोपाल के कई इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद, निर्माण कार्य के चलते रहेगा शटडाउन

Bhopal: 21 और 22 जून को भोपाल के 90 इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। कोलार लाइन पर फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते यह शटडाउन होगा।
water

Bhopal: 21 और 22 जून को भोपाल के कई इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। कोलार लाइन पर जीजी फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते 48 घंटे का शटडाउन रहेगा, यह कटौती जीजी फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए गायत्री मंदिर के पास 900 मिलीमीटर व्यास वाली मुख्य कोलार सप्लाई लाइन को स्थानांतरित करने के काम के कारण हो रही है। जिसके कारण इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे पानी का भंडारण कर लें और इन दो दिनों में पानी का कम से कम उपयोग करें।

आप सोच रहे होंगे कि ये कौन से इलाके हैं और इन दो दिनों में क्या-क्या एहतियात बरतनी चाहिए, तो परेशान ना हों। इस खबर में हम आइए विस्तार से जानते हैं कि भोपाल में किन इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान आप किन तरीकों से बचाव कर सकते हैं।

इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत

छोटी मस्जिद क्षेत्र: निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफ्जा, राम मंदिर क्षेत्र, हमीदिया रोड, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरुबक्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, गुजरात कोल्ड्रिंग्स, खजूर वाली गली, शांतिनगर एवं आसपास के इलाके।

इब्राहिमगंज: कबाड़खाना, छोला विश्रामघाट, सपना लॉज क्षेत्र, जेपी नगर, पिंजोमल धर्मशाला, चौकसे नगर, रंभा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, शाहीन कॉलोनी, सुंदर नगर, मस्जिद एहल-ए-हदीस, बावना कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, अटल अय्यूब कॉलोनी, रिसालदार कॉलोनी, राजगढ़ कॉलोनी, दालमिल क्षेत्र, शक्ति नगर, इंद्रा सहायता नगर, केटेगराइज्ड मार्केट, इसाई गंज, दुलीचंद का बाग।

राधा-कृष्ण कॉलोनी: एकता कॉलोनी, फूटा मकबरा, सिंधी कॉलोनी, सलीम चौक, बैरसिया रोड, बाग मुंशी हुसैन खां, बाग मुफ्ति साहब, इंद्रानगर चौकी, सलूजा हॉस्पिटल, बैरसिया बस स्टैंड क्षेत्र, कांग्रेस नगर क्षेत्र, पुतली घर, शाहजहांनाबाद, मॉडल ग्राउंड, ग्रीन पार्क कॉलोनी, टीला जमालपुरा, नीलम कॉलोनी, चौकीपुरा, कल्लाशाह का अहाता, सरदारपुरा, बापू कॉलोनी, जिंसी चौराहा, रंभा टॉकीज के पास के क्षेत्र, कुम्हारपुरा, बड़वाली मस्जिद, आजाद नगर।

अन्य प्रभावित क्षेत्र: राजेंद्र नगर, अंबेडकर नगर, स्लॉटर हाउस के पास का क्षेत्र, शिवाजी नगर क्षेत्र, एमपी नगर फेस-1, ई-2, ई-4 एवं ई-5 अरेरा कॉलोनी आदि क्षेत्र।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews