पश्चिम मध्य रेलवे ने 5 गुना बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर साधा निशाना

railways

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व में चलने वाली प्लेटफॉर्म टिकट (platform ticket) की सुविधा को पश्चिम मध्य रेलवे (west central railway) ने एक बार फिर लागू कर दिया है। लेकिन इस सुविधा की वापसी काफी महंगी (price hike) हुई है। कई स्टेशनों (railway station) पर प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमत पांच गुना बढ़ गयी है। मध्यप्रदेश के भोपाल (bhopal), हबीबगंज (habibganj) समेत कई ऐसे स्टेशन हैं जहां प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए हो गए हैं।

भोपाल और इसके आस पास के इलाकों में आज से ही प्लेटफॉर्म टिकट बढ़े हुए दामों के साथ मिलेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में वृद्धि होने से प्लेटफॉर्म पर बहुत अधिक भीड़ नहीं जुटेगी जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से कुछ हद तक रोक जा सकता है।

यह भी पढ़ें… MP News: खबर का असर- मंत्री की फटकार के बाद रोकी गई जेल विभाग की अटैचमेंट निरस्त सूची

हालांकि प्रदेश कांग्रेस ने प्लेटफॉर्म टिकट में पांच गुना वृद्धि को देखते हुए सरकार पर तीखा निशाना साधा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘प्लेटफॉर्म टिकट हुआ 50 रुपए का,- अच्छे दिनों ने जनता का जीना मुहाल किया।’

प्रदेश के भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट प्रति व्यक्ति 50 रुपए में मिलेगा। वहीं भोपाल के आस- पास के इलाके जैसे हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, संत हिदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी में रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकट अब 20 रुपए में मिलेगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews