लोकसभा चुनाव के पहले होने वाला उत्तर भारत का महिला अधिवेशन भोपाल में होगा आयोजित, PM मोदी कार्यक्रम में हो सकते है शामिल

लोकसभा चुनाव के पहले होने वाला उत्तर भारत का महिला अधिवेशन भोपाल में होगा आयोजित, PM मोदी कार्यक्रम में हो सकते है शामिल

Lok Sabha elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने भोपाल में महिला अधिवेशन का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों की महिलाएं भाग लेंगी, जिससे राष्ट्रीय रूप से महिला सशक्तिकरण और राजनैतिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं सूचना के अनुसार इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी हो सकता है,जानकारी के मुताबिक इस अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते है।

फरवरी में आयोजित होगा अधिवेशन

इस अधिवेशन को लेकर जानकारी प्रदान करते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, माया नरोलिया ने कहा की इस अधिवेशन में उत्तर भारत के सभी राज्यों की महिला कार्यकर्ता शामिल हो सकती है। जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में यह अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख और स्थान अभी तय नहीं हुआ है।

मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल

भोपाल में आयोजित होने वाले इस महिला अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हो सकतीं हैं।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित होगी

बीजेपी ने देश में महिला राजनैतिक भागीदारी के लिए पारित किए गए महिला आरक्षण बिल को लोकसभा चुनाव में महिलाओं के बीच पहुंचाने का ऐलान किया है। इसके बाद, महिलाओं के लिए आरक्षित होने वाली सीटों के परिसीमन के बाद, बीजेपी महिलाओं के राजनैतिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रचार करेगी। इसके साथ ही बीजेपी इस अधिवेशन में महिलाओं के लिए आगामी विजन को साझा करेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews