Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी, डॉक्टरों का दावा 15 घंटे तक चला ऑपरेशन

Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में की गई दुनिया की सबसे बड़ी स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी, डॉक्टरों का दावा 15 घंटे तक चला ऑपरेशन

Bhopal AIIMS: भोपाल के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) में हुई दुनिया की सबसे बड़ी स्पाइनल ट्यूमर सर्जरी (spinal tumor surgery) में डॉक्टर्स की टीम को ऑपरेशन में तकरीबन 15 घंटे का समय लगा है। वहीं सूत्रों की माने तो सर्जरी के दो हफ्ते बाद मरीज की सेहत सुधर जाने के बाद अब न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट ने इसकी रिपोर्ट मंगलवार को मीडिया में जारी की है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ की रहने वाली एक महिला को 2 सैलून से पैरों में कमजोरी की समस्या हो रही थी। जिसके चलते महिला पिछले 5-6 महीनों से ठीक से चल नहीं पा रही थी। जानकारी में सामने आया है की महिला सीधे खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। जिसके कारण इलाज के लिए महिला ओपीडी में आई थी। हालांकि शुरुआती जांच के बाद ही डॉक्टर्स ने उसकी रीढ़ की हड्‌डी की MRI (मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग) रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में जांच कराई थी।

रीढ़ की हड्‌डी में ट्यूमर आया सामने :

वहीं जब डॉक्टरों द्वारा जाँच की गई तो रीढ़ की हड्‌डी में इंट्रामेडुलरी ट्यूमर होने की जानकारी डॉक्टरों को मिली। जाँच में सामने आया की महिला की रीढ़ की हड्डी में यह ट्यूमर सर्विकोमेडुलरी जंक्शन से डी-11 वर्टीब्रा तक फैला हुआ था। जिस वजह से महिला ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रही थी। दरअसल उसे स्कोलियोसिस की प्रॉब्लम थी।

10 दिन तक वेंटिलेटर पर रखा गया :

दरअसल जानकारी में यह भी सामने आया है की, स्कोलियोसिस से पीड़ित महिला की तबियत सर्जरी से पहले ही बिगड़ गई थी। जिसके चलते ऑपरेशन से पहले 10 दिन तक महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था। हालांकि महिला का मेडिकली फिट होने पर ही यह ऑपरेशन किया गया है। वहीं इस ऑपरेशन में न्यूरो सर्जरी, आर्थोपेडिक और एनीस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की एक बड़ी टीम शामिल थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews