लाडकी बहिन योजना पर बड़ा अपडेट! सरकार ने बढ़ाई e-KYC की तारीख, जानें कब है लास्ट डेट

‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन’ योजना जो लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) के नाम से लोकप्रिय है इसकी e-KYC की तारीख आगे बढ़ गई है। अब महिलाओं को e-KYC पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिल गया है। नई अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है।
Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन’ योजना जो लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) के नाम से लोकप्रिय है इसके संबंध में एक ताजा अपडेट निकलकर सामने आ रहा है। इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं को e-KYC करवाना बहुत जरूरी है नहीं तो इस योजना से नाम कट सकता है। बता दें कि e-KYC की पहले आखिरी तारीख 18 नवंबर थी लेकिन अब इसकी डेट को और आगे बढ़ा दिया गया है।

आगे बढ़ी e-KYC की तारीख

बता दें कि प्राकृतिक आपदाओं और कई जिलों में हुई दिक्कतों की कारण कई लाभार्थी महिलाएं समय पर e-KYC नहीं कर पाईं। ऐसे में राज्य सरकार ने e-KYC की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। अब महिलाओं को e-KYC पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिल गया है। नई अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। यानी जिन महिलाओं ने अभी तक e-KYC नहीं किया है, वे बिना जल्दबाजी के इसे घर बैठे ऑनलाइन पूरा कर सकती हैं। मंत्री अदिती एस तटकरे ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि सरकार ने महिलाओं की परेशानी को समझते हुए यह फैसला लिया है।

क्यों जरूरी है e-KYC?

राज्य सरकार का कहना है कि योजना से जुड़ी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की मदद उसी समय जारी होगी, जब उनकी पहचान आधार से वेरिफाई होगी। अगर e-KYC तय समय पर नहीं कराई गई, तो हर महीने मिलने वाली 1500 रुपए की किस्त रोक दी जाएगी।

लाडकी बहिन योजना की पात्रता

महाराष्ट्र की स्थायी निवासी हो।
आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।
लाभार्थी का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने के साथ-साथ उसमें डीबीटी सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।

योजना की e-KYC प्रक्रिया पूरी

1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं।
2. होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा।
3. आवेदन में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। सहमति दें और OTP भेजे पर क्लिक करें।
4. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे डालकर Submit करें।
5. सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं।
6. अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा। “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है।
7. अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं। पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा। अब पति या  पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। OTP प्राप्त कर Submit करें।
8. अब अपनी जाति श्रेणी चुनें और दो घोषणाएं करें। पहला – परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा – परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है।
9. चेक बॉक्स टिक करें और सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews