NEET के बाद अब महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक, एग्जाम रद्द, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बैठाई SIT जांच

महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा 2026 का पेपर लीक हो गया है जिसके बाद सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। वहीं एकनाथ शिंदे ने पेपर लीक मामले को बेहद गंभीर और निंदनीय बताया है।
Devendra Fadnavis

देश में पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट पेपर लीक के बाद एक और पेपर लीक का मामला सामने आया है। अब महाराष्ट्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि टीईटी का पेपर लीक हो गया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। खबर है कि रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हुआ है। जिसके बाद ठाणे पुलिस ने भिवंडी के कोनगांव इलाके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से कल होने वाली परीक्षा के असली प्रश्नपत्र बरामद हुए हैं। नीट के बाद महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक ने राज्य की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है और विपक्ष को एक नया मुद्दा मिल गया है।

बता दें कि 28 जून, रविवार को होने वाली टाईटी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों को झटका लगा है। जो उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा की तैयारियों में जुटे थे उनके लिए ये खबर किसी सदमे से कम नहीं है। पेपर लीक के मामले में टीईटी अभ्यार्थियों के भरोसे को तोड़ दिया है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश

बता दें कि टीईटी पेपर लीक मामले में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जॉइंट सीपी) पंजाबराव उगले के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते से मामले पर चर्चा कर दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एकनाथ शिंदे ने पेपर लीक मामले को बेहद गंभीर और निंदनीय बताया है। शिंदे ने कहा कि इस मामले के मुख्य साजिशकर्ताओं और आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून ( मकोका ) लगाने के संबंध में वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि इस पूरे मामले की गहन, निष्पक्ष और कड़ी जांच कराई जाएगी। दोषी चाहे किसी भी पद पर हो या किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो, उसे किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews