प्रफुल्ल पटेल का संदेश, कार्यकर्ताओं में मतभेद नहीं, एकजुटता रखें…

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में काम करते समय मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इन मतभेदों को कभी भी मनभेद में बदलने नहीं देना चाहिए।
प्रफुल्ल पटेल का संदेश, कार्यकर्ताओं में मतभेद नहीं, एकजुटता रखें…

सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में काम करते समय मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इन मतभेदों को कभी भी मनभेद में बदलने नहीं देना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महायुती गठबंधन जनता और विकास के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसलिए कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आपसी एकजुटता बनाए रखें और परस्पर सम्मान का ख्याल रखते हुए आगे काम करें।

प्रफुल्ल पटेल का कार्यकर्ताओं को संदेश

भंडारा जिले में रविवार को आयोजित एक सम्मान समारोह में पटेल बोल रहे थे। यह कार्यक्रम गोंदिया स्थित एनएमडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ। इसमें गोंदिया और भंडारा जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक, भंडारा जिला देखरेख सहकारी संस्था, भंडारा जिला कृषि औद्योगिक संघ, भंडारा दुग्ध संघ, कृषि उत्पन्न बाजार समिति (भंडारा, पवनी, लाखनी, तुमसर) और गोंदिया जिला मत्स्य व्यवसाय सहकारी संघ के संचालक व पदाधिकारियों का सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिवसेना महायुती की ओर से किया गया था।

इस अवसर पर मंच पर कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इनमें विधायक परिणय फुके, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक राजकुमार बडोले, विधायक राजू कारेमोरे, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक संजय पुराम, शिवसेना नेता किरण पांडव, पूर्व राज्यमंत्री नाना पंचबुद्धे और पूर्व विधायक राजेंद्र जैन शामिल थे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

पटेल ने आगे कहा कि महायुती में शामिल सभी दलों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी विचारधारा के अनुसार काम करते हैं, लेकिन जब सब एकजुट होकर आए हैं तो जनता और विकास के लिए लक्ष्य भी एक होना चाहिए। उन्होंने अपील की कि जिले की प्रगति और आम जनता के हित को प्राथमिकता देकर सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर आगे बढ़ना होगा। यही महायुती की असली ताकत है, जिसके सहारे क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews