राम मंदिर मामले के विरोध में शिवसेना यूबीटी द्वारा रामरक्षा आंदोलन का आयोजन 18 जुलाई को नागपुर में किया जा रहा है। इसे लेकर अब संजय राउत ने आरएसएस चीफ मोहन भागवत को न्योता दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
संजय राउत ने एक पत्र मोहन भागवत के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में आभूषणों के गबन का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना से हिंदुओं को ठेस पहुंची है। शिवसेना यूबीटी ने भगवान राम की पवित्रता की रक्षा करने और जन जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है, इस बारे में उन्होंने इस पत्र में जानकारी दी है।
एकत्रित होंगे राम भक्त
इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस दौरान शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद रहने वाले हैं और हजारों राम भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। यह विरोध प्रदर्शन दादर कबूतर खाना के पास हनुमान मंदिर के निकट होगा। यहां ठाकरे पार्टी के नेताओं और शिव सैनिकों के साथ हनुमान स्तोत्र, हनुमान चालीसा और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करेंगे। इस प्रदर्शन का उद्देश्य राम मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में अनियमिताओं के लिए जवाब की मांग करना है।
परम आदरणीय श्री मोहनराव भागवत जी,
आपले आशिर्वाद हवेत!
@Rssorg_official pic.twitter.com/FqPuDHKNuh— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 17, 2026
सीएम फडणवीस को भी दिया न्योता
संजय राउत ने केवल मोहन भागवत को ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी इस आंदोलन में शामिल होने का न्योता दिया है। शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे घोषणा कर चुके हैं कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह नगर नागपुर में आयोजित होने वाले राम रक्षा आंदोलन में शामिल होंगे।






