मनासा: शैतान बस्ती से महिला और तीन साल की बच्ची लापता, पति ने सहकर्मी पर जताया अपहरण का संदेह

नीमच के शैतान बस्ती इलाके से एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अपने एक सहकर्मी पर पत्नी को भगा ले जाने का शक जाहिर किया है।
मनासा: शैतान बस्ती से महिला और तीन साल की बच्ची लापता, पति ने सहकर्मी पर जताया अपहरण का संदेह

नीमच सिटी थाना क्षेत्र की शैतान बस्ती से एक महिला अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। घटना के बाद से पीड़ित पति ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस की शरण ली है। पति ने अपने ही एक सहकर्मी पर पत्नी और बच्ची को भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ी का निवासी धीरज राव अपनी पत्नी शानू और तीन साल की बेटी अक्षरा के साथ नीमच में रह रहा था। धीरज ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 12 दिसंबर की शाम जब वह मजदूरी करके घर लौटा, तो उसकी पत्नी और बेटी घर पर मौजूद नहीं थे। आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

सहकर्मी पर जताया शक

थक-हारकर 13 दिसंबर को धीरज राव ने नीमच सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में धीरज ने कवरलाल बागरी नामक व्यक्ति पर संदेह जताया है। धीरज का कहना है कि कवरलाल उसका सहकर्मी है और उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। उसे पूरा शक है कि कवरलाल ही उसकी पत्नी और बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया है।

नगदी और जेवरात भी गायब

फरियादी पति के मुताबिक, उसकी पत्नी घर से जाते समय करीब 60 हजार रुपये की नगदी, कुछ जेवरात और मैरिज सर्टिफिकेट भी साथ ले गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews