मंडला जिले में मिले 18 नए पॉजिटिव, कलेक्टर ने की यह अपील

मंडला जिले में मिले 18 नए पॉजिटिव, कलेक्टर ने की यह अपील

मण्डला, सुधीर उपाध्याय
मंडला जिले में कोरोना मरीज के एक साथ 18 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला विकासखंड से 4, नारायणगंज से 2, मवई से 7, बिछिया विकासखंड से 1 तथा मोहगांव से 4 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। नारायणगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मझगांव में 35 वर्षीय तथा ग्राम बम्हनी सेक्शन अमदरा ब्लॉक में 19 वर्षीय पुरूष, मंडला विकासखंड के अंतर्गत बुधवारी मंडला में 58 तथा 31 वर्षीय महिला, अम्बेडकर वार्ड में 75 वर्षीय पुरूष, सरदार पटैल वार्ड में 52 वर्षीय पुरूष, बिछिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम काटाझर में 36 वर्षीय पुरूष, मोहगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बोड़ासिल्ली में 18 वर्षीय 2, एक 16 तथा एक 19 वर्षीय पुरूष, मवई विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लालपुर में 3 वर्षीय बालिका, ग्राम सहजपुरी में 22 वर्षीय महिला तथा 32 वर्षीय पुरूष, ग्राम बसनी में 24 वर्षीय पुरूष, ग्राम भांड़ा में 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम मवई में 18 वर्षीय युवक तथा 24 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews