कमलनाथ के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

कमलनाथ के मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

मंडला।

रोटरी राहत शिविर के समापन पर मंडला पहुंचे लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने ही सरकार के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने MPPSC में हुई फीस बढ़ोतरी को लेकर सवाल खड़े किए है. उन्होंने कहा है कि बेरोजगार हाथों में और बोझ लादना ठीक नहीं है।

दरअसल, मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  ऑनलाइन परीक्षाओं की फीस बढ़ा दी है,  जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पीएससी  की सभी ऑनलाइन परीक्षाओं की फीस दोगुनी से ज्यादा कर दी गई है. इससे सामान्‍य वर्ग के साथ ही आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स पर भी बड़ा असर पड़ा है. सामान्य वर्ग के लिए फीस 1200 की जगह अब 2500 रुपए तक कर दी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग को परीक्षा के लिए अब 600 की जगह 1250 रुपए देने होंगे. जाहिर है कि गरीब वर्ग के विद्याथियों के लिए ये एक बड़ी परेशानी है.

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews