MP Election 2023 : कमलनाथ ने फिर लगाया बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, कहा ‘जनता सीएम शिवराज को विदा करने के लिए तैयार’

MP Election 2023 : कमलनाथ ने फिर लगाया बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, कहा ‘जनता सीएम शिवराज को विदा करने के लिए तैयार’

MP Election 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राज में प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। मंडला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मंडला भ्रष्टाचार की राजधानी बन गया है। यहां बेरोजगारी और पलायन की समस्या लगातार बढ़ रही है और माफियाराज से लोग परेशान है। उन्होने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। उन्होने कहा कि अब जनता शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी को विदा करने के लिए तैयार है।

‘मध्य प्रदेश बना चौपट प्रदेश’

उन्होने कहा कि आज मध्यप्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में नंबर एक है। चौपट कृषि व्यवस्था, चौपट रोजगार व्यवस्था, चौपट भर्ती व्यवस्था, चौपट शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था, चौपट पोषण व्यवस्था, चौपट उद्योग धंधे और हाल में महाकाल का घोटाला ने प्रदेश का नाम पूरे देश में शर्मसार किया है।खोखली सरकार द्वारा बनाई गई खोखली मूर्तियां उड़ गई। पीसीसी चीफ ने कहा कि अब जनता शिवराज सिंह की कलाकारी और नाटक को समझ गई है। उन्होने 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की। आज प्रदेश में पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता है। शिवराज सरकार ने प्रदेश को भ्रष्ट प्रदेश बना दिया है और अब उन्हें 18 साल बाद बहनें, किसान, नौजवान याद आ रहे हैं।

राहुल गांधी की शादी के सवाल पर कही ये बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह जी ने प्रदेश को क्या दिया। महंगाई दी, बेरोजगारी दी, भ्रष्टाचार दिया, भर्ती घोटाला दिया, माफिया राज दिया, बाल अपराध दिया, आदिवासियों को अत्याचार दिया और घर घर में शराब दी। इस चुनाव में मध्यप्रदेश का फैसला होगा और ये फैसला जनता करेगी। उन्होने कहा कि जनता अब बीजेपी की असलियत समझ चुकी है और वो उनके झूठे छलावे में आने वाली नहीं है। वहीं लालू प्रसाद यादव द्वारा राहुल गांधी को शादी की सलाह देने के मामले पर कमलनाथ ने कहा कि ये राय बहुतों ने राहुल जी को दी थी लेकिन शादी निजी मामला होता है और इसमें किसी की राय नहीं चलती है।

[dgv_vimeo_video id=”839232160″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews