अंधेकत्ल का खुला राज, शराब पार्टी में विवाद के बाद की हत्या, दो गिरफ्तार

अंधेकत्ल का खुला राज, शराब पार्टी में विवाद के बाद की हत्या, दो गिरफ्तार

मण्डला| सुधीर उपाध्याय| जिले के नैनपुर थाने के इटका गांव में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है, यद्यपि हमने इस खुलासे की संभावना बीते दिवस ही कर दी थी, हत्या का मुख्य कारण नशे की आदत बताई जा रही है। नैनपुर पुलिस ने कल ही संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया था, पूछताछ और बरामदगी के बाद 2 आरोपी अरेस्ट कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी औऱ मृतक घटना दिनाँक को रात के अंधेरे में नहर किनारे नशा पार्टी कर रहे थे, इसी बीच आरोपी नीलेश औऱ मृतक रमेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, मृतक ने आरोपी को गाली दी और एक तमाचा जड़ दिया, अपने स्वाभिमान को लगी चोट समझकर आरोपी ने ब्लेड कटर से मृतक हमला कर दिया, मृतक गले मे लगी चोट के कारण तड़फने लगा तो दोनों आरोपी नीलेश और प्रदीप ने मृतक के चेहरे पर ईट से कुचलकर मार डाला तथा हथियार को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने कपड़े, हथियार ब्लेड सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews