Hindi News

स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं, होगी कार्रवाई

Written by:Gaurav Sharma
Published:
स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं, होगी कार्रवाई

मंडला, सुधीर उपाध्याय| मध्य प्रदेश  (Madhyapradesh)के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी (Prabhuram Chaudhary) ने शनिवार को मंडला जिला चिकित्सालय (Mandla Hospital) का निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रत्येक मरीज को समुचित उपचार प्रदान किया जाये। मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करें। मेटरनिटी वार्ड के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने प्रसूतिओं को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। गहन शिशु चिकित्सा कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों के स्वास्थ्य का सतत् फालोअप लिया जाये। जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीज तथा उनकी परिजनों से उपचार एवं दवाईयों की उपलब्धता आदि के संबंध में चर्चा की। उन्होंने चिकित्सालय की

पैथालॉजी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने पैथालॉजी में उपकरण एवं मशीनों का समुचित रखरखाव करने और कहा कि कोई भी मशीन बंद नहीं होनी चाहिये। उन्होंने स्टोर के अभिलेख का अवलोकन करते हुये दवाईयों की सतत् उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने सोनोग्राफी कक्ष, एक्स-रे कक्ष एवं कोविड वार्ड का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिये समुचित प्रस्ताव तैयार करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews