कोरोना से लड़ने 63 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला ने दान की जमापूंजी, बीपीएल कार्डधारी है परिवार

कोरोना से लड़ने 63 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला ने दान की जमापूंजी, बीपीएल कार्डधारी है परिवार

राजगढ़/मनीष सोनी

कोरोनी की विश्वव्यापी महामारी के खिलाफ जंग में कुछ ऐसे वाकये सामने आ रहे हैं जो बरबस ही आंखें भिगो देते हैं, इंसानियत पर यकीन बनाए रखते हैं। ऐसी ही घटना देखने को मिली राजगढ़ में जहां एक गरीब 63 वर्षीय बीमार महिला ने अपनी जमा पूंजी 5551 रुपये प्रधानमंत्री राहत में जमा करने के लिए थाना प्रभारी को घर बुलाकर सौंप दी।

देश के सामने इस समय सबसे बड़ा संकट है कोरोना वायरस. इस से निटपने के लिए सरकार अपने स्तर पर जुटी है. हर वो तमाम उपाय किए जा रहे हैं, जिससे बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों में कमी आए. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से इस संकट में आर्थिक मदद की अपील की है. इसी को लेकर राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में 63 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला सुशीला बाई साहू ने कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 5551 रुपए एवं पुलिसकर्मियों के मास्क बनाने के लिए कपड़ा दान दिया है। इस बुजुर्ग बीमार महिला का परिवार बीपीएल राशन कार्डधारी है और इस समय सरकार इन परिवारों की मदद कर रही है। ऐसे में इस बुजुर्ग महिला ने अपने लिए जो पाई पाई जोड़ कर राशि इकट्ठी की थी उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे दिया। यह महिला आज सभी के लिए एक मिसाल बन गई है। कोरोना से लड़ने के लिए देशभर में लोग दान कर रहे हैं, प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेज रहे हैं लेकिन एक बीपीएल धारी लकवे से पीड़ित बुजुर्ग महिला द्वारा दी गई राशि इन सबसे बढ़कर है।

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर तहसील में तोपखाना गेट के समीप रहने वाली, 63 वर्षीय लकवे से पीड़ित बुजुर्ग महिला सुशीलाबाई साहू ने अपने बेटे को भेज कर खिलचीपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को अपने घर बुलाया और उन्हें प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹5551 रूपये और कोरोना से जंग लड़कर आम नागरिकों को सुरक्षित रखने वाली पुलिस के लिए मास्क बनाने के लिए कपड़ा भी दान दिया। वृद्ध सुशीलाबाई लकवे से पीड़ित होने के कारण बोलने में असमर्थ है और सपोर्ट स्टैंड के सहारे के साथ चलने को मजबूर है , ऐसे में भी देश के प्रति उनका जज्बा देखिए, उनके जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है । गरीब होने के बाद भी अपने जीवन भर की जमा पूंजी उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार को दे दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews