
Railways issues alert regarding fake phone
Mandsaur News : मध्यप्रदेश में आपराधिक मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। इसी कड़ी में मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र में बायोडीजल के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस दौरान फ्रॉड ने पीड़ित से 17 लाख रुपयों की ठगी की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
28 नवंबर तक रिमांड पर आरोपी
दरअसल, मंदसौर कोतवाली थाना क्षेत्र में कई महीनों पहले बायोडीजल के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया था, जिस पर फरियादी बीके शर्मा ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की थी। इसे लेकर फरियादी ने एक आवेदन भी दिया था, जिसमें जांच-पड़ताल करने पर पुलिस ने बायोडीजल के नाम पर ठगी करने वाला शशांक मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है जो कि 28 नवंबर तक रिमांड पर है। बता दें आरोपी शशांक मिश्रा ने बदनावर का रहने वाला बताया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस बात का खुलासा हो सकता है कि आरोपी ऐसे कितने लोगों को बायोडीजल के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है।
ASI ने कार्रवाई
शहर कोतवाली में पदस्थ ASI पीएस हटीला द्वारा की गई है। वहीं, शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि 17 लाख रुपए की बायोडीजल के नाम पर बीके शर्मा से ठगी की गई थी, जिस पर आरोपी शशांक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी अभी रिमांड पर है जो कि 28 नवंबर तक रिमांड पर चलेगा।
मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

