लॉकडाउन में मयखाने में चल रही थी शराबनोशी, पुलिस ने पहुंचकर डंडे बरसाए

मंदसौर, राकेश धनोतिया। कहते हैं शराब का नशा किसी पाबंदी को नहीं मानता। शराबी को हर हाल में शराब चाहिए, फिर चाहे पूरे प्रदेश में लॉकडाउन ही क्यों न लगा हो। लेकिन कभी कभी शासन प्रशासन की अवहेलना बहुत भारी पड़ जाती है। मंदसौर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब शराबियों पर पुलिस के डंडे पड़े। मयखाने के अंदर शराबी मौज कर रहे थे लेकिन उनके रंग में पुलिस ने पहुंचकर भंग कर दिया। इतना ही नहीं, उनपर जमकर डंडे भी बरसाए।

ये भी कहिये – मुरैना : प्रदेश लॉक लेकिन शराब की दुकान ओपन, देखिये लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाती तस्वीर

मध्यप्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से लॉकडाउन लग चुका है। मंदसौर जिले में भी प्रशासन द्वारा व्यापारियों से दुकानें शाम 6 बजे बंद करवा दी गई थी। लेकिन शामगढ़ नगर में लॉकडाउन के दौरान कुछ शराबी मयखाने में शराब का शौक फरमा रहे थे। इसी दौरान पुलिस वहाँ पहुंच गई और उनका सारा नशा उतार दिया। पुलिस ने शराबियों पर खूब डंडे चलाए और उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। अब शराबियों की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews