दो दिवसीय अखिल भारतीय विधायक ट्रॉफी शूटिंग बॉल प्रतियोगिता संपन्न

दो दिवसीय अखिल भारतीय विधायक ट्रॉफी शूटिंग बॉल प्रतियोगिता संपन्न

मंदसौर, राकेश धनोतिया। नवीन स्पोर्ट्स क्लब शामगढ़ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय विधायक ट्रॉफी शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में फाइनल मैच शुक्रवार की रात्रि में सुरेश हरियाणा और मालेगाव के बीच खेला गया। जिसमें सुरेश हरियाणा ने लागातार जोरदार बेस्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। इस प्रकार सुरेश हरियाणा टीम विजेता रही, वहीं उपविजेता मालेगांव रही।

दो दिवसीय अखिल भारतीय टूर्नामेंट में 16 राज्यों की अलग-अलग टीमों ने भाग लिया जिसमें बेस्ट शूटर बेस्ट शॉट का भी चयन कर पुरस्कार वितरण किए गए।। शुक्रवार रात्रि में हुए फाइनल मैच में मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी, मंदसौर जिला भाजपा अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, शामगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार मौजूद रहे व मैच के बाद पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम में नवीन स्पोर्ट्स क्लब शामगढ़ के जगदीश सोनी, सतीश खुराना गोपाल नंदवानी, गोपाल जोशी, कर्षकान्त रत्नावत, पंकज परिहार, हेमंत सिंह चंद्रावत गुड्डू भाई, फिरोज अगवान इसराइल  अगवान, कपिल कालरा, विशन कालरा, जाकिर भाई (राष्ट्रीय खिलाड़ी), पंकज धनोतिया, ईश्वर तंवर, अमित चौधरी, महेंद्र परिहार, नागेंद्र परिहार, शांता वेद, हेमलता रत्नावत, नंदु कुमावत, राहुल मुजावादिया, भारती जायसवाल, राधा नंदवानी, अरुण कासट, नीलू खन्ना सहित नवीन स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य शामिल हए। जिला पुलिस अधीक्षक चौधरी, जिलाध्यक्ष आटोलिया, जिलापंचायत अध्यक्षा गोस्वामी मण्डल अध्यक्ष बलवन्त सिंह पँवार ने सेमीफाइनल और फाइनल में टीमों का परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पंकज परिहार ने किया आभार हेमंत सिंह चंद्रावत ने माना।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews