
Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक पति को अपनी पत्नी से खाना मांगना महंगा पड़ गया। बता दें कि खाना मांगने पर आरोपी पत्नी ने पति की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाली-गलौच करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। वहीं, पीड़ित पति ने थाने पहुंच कर महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
इंदिरा कॉलोनी का मामला
दरअसल, मामला इंदिरा कॉलोनी निवासी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान युसूफ के रुप में की गई है। बता दें कि घटना 25 जनवरी की रात का है। फिलहाल, वाय डी नगर पुलिस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अधिकतर हमने ऐसे केस देखें हैं, जहां महिलाएं अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाती है लेकिन पत्नियों पर इस तरह के प्रकरण बहुत कम देखने सुनने को मिलते हैं l अब देखना यह होगा कि इस घटना में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।
मंदसौर, कमलेश सारडा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

