मंदसौर के चार थानों को डीआईजी की फटकार, NDPS कार्रवाई में पिछड़े, पुराने केस जल्द निपटाने के निर्देश

मंदसौर में रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारी से अलग-अलग मामलों के संबंध में जानकारी लेकर उचित निर्देश दिए।
Mandsaur

मंदसौर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराधों के खिलाफ उठाए जा रहे कदम की समीक्षा के लिए रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने थाना प्रभारियों की एक समीक्षा बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम में रखी गई इस बैठक में जिले के थाना प्रभारी और राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

ये समीक्षा बैठक दोपहर से लेकर देर शाम तक चली। बैठक के दौरान चोरी, नकबजनी, लूट, एनडीपीएस मामले, फरार आरोपियों और वारंटी के बारे में जानकारी ली। कुछ जगहों पर जरूरी कार्रवाई नहीं होने और मामले लंबित होने पर डीआईजी ने थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई।

एनडीपीएस की कार्रवाई नहीं होने पर लगाई फटकार

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। जिन थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से एनडीपीएस के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई थी उस पर नाराजगी जताई। सुवासरा और भावगढ़ सहित कुछ थानों में कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में डीआईजी ने थाना प्रभारी को सख्त लहजे में कहां है कि मादक पदार्थों से जुड़े मामले में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी के निर्देश

बैठक के दौरान पुराने एनडीपीएस मामलों के बारे में भी जानकारी ली गई। गिरफ्तारियां और फरार आरोपियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए जो फरार चल रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि मंदसौर ऐसा जिला है जो एनडीपीएस के लिहाज से संवेदनशील है। ऐसे में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना जरूरी है।

लंबित मामलों के निराकरण के निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान कुछ थानों में 2015 से 2017 तक के अपराध लंबित देखने को मिले। ऐसे मामलों के निराकरण के लिए डीआईजी ने एसडीओपी और थाना प्रभारी की टीम बनाने के निर्देश देकर जल्द से जल्द मामले की समीक्षा का निराकरण करने को कहा है।

चोरी और लूट संबधी अपराधों की की जानकारी

डीआईजी ने सभी थाना प्रभारी को चोरी, लूट, नकबजनी के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत और लंबित अपराधों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को शिकायत का समाधानता है समय में करने और गंभीर अपराधों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। फरार आरोपियों और वारंटी की गिरफ्तारी, अवैध शराब, महिला एवं बाल अपराध, अवैध हथियार जैसे मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा गया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिन थाना क्षेत्र में अच्छा काम किया जा रहा है, उन प्रभारियों की सराहना भी की गई। डीआईजी ने बताया कि यह देखा गया कि कौन सा थाना बेहतर काम कर रहा है और कहां पर कार्रवाई नहीं हो रही है। जिन तीन से चार क्षेत्रों में एनडीपीएस के कार्रवाई नहीं हुई है वहां के प्रभारी को सचेत कर सही ढंग से काम करने को कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews