MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मंदसौर में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सुवासरा में केमिकल, पाम ऑयल और डिटर्जेंट बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

मंदसौर जिले में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुवासरा थाना पुलिस ने खेजड़िया भूप गांव में चल रही नकली दूध फैक्ट्री पर छापा मारा। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में की गई।
मंदसौर में नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, सुवासरा में केमिकल, पाम ऑयल और डिटर्जेंट बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

मंदसौर के सुवासरा थाना क्षेत्र के खेजड़िया भूप गांव में पुलिस ने नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। दरअसल दबिश के दौरान भारी मात्रा में केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट, मिक्सर और दूध तैयार करने वाले उपकरण जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में इन सामग्रियों से दूध जैसा पदार्थ तैयार कर सप्लाई करने की आशंका सामने आई है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल सुवासरा पुलिस को सूचना मिली थी कि खेजड़िया भूप क्षेत्र में अवैध तरीके से नकली दूध तैयार कर आसपास के इलाकों में भेजा जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और फैक्ट्री में रखी सामग्री की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान ये सामग्री मिली

वहीं कार्रवाई के दौरान पाम ऑयल, डिटर्जेंट, हानिकारक केमिकल, मिक्सर और दूध जैसा पदार्थ तैयार करने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच से यह संकेत मिले हैं कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल नकली दूध तैयार करने में किया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है। साथ ही मौके से मिले दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में लिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कब से संचालित हो रही थी और यहां तैयार होने वाला दूध किन इलाकों तक पहुंचाया जा रहा था।

आरोपियों से पूछताछ जारी

दरअसल पुलिस ने मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि नकली दूध तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल कहां से खरीदे गए और तैयार माल किस माध्यम से बाजार तक पहुंचता था। अधिकारियों के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की आशंका को देखते हुए पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस कारोबार में और कौन-कौन लोग जुड़े थे और क्या दूसरे स्थानों पर भी इसी तरह का काम चल रहा था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, सुवासरा में केमिकल, पाम ऑयल और डिटर्जेंट बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच