मंदसौर में तेज बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, घर-दुकानों में घुसा पानी, सड़कें जलमग्न

मंदसौर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से नागरिकों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घर और दुकानों में जलभराव होने की वजह से नागरिक परेशान नजर आए।
Mandsaur

मंदसौर में मंगलवार रात को मौसम के मिजाज अचानक बदल गए और शहर के अधिकांश हिस्से में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। कुछ ही घंटे की बारिश में मौसम के मिजाज बिगड़ते हुए देखे गए और कईं जगह पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

जल भराव की वजह से आम जनता को परेशान होते हुए देखा गया क्योंकि कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे तेज बारिश है जिसने कुछ ही घंटे में लोगों का जन जीवन अस्त व्यवस्त कर दिया है। लोगों को वाहनों की आवाजाही में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नदी तालाबों में बढ़ा पानी

मंदसौर में हुई तेज बारिश के बाद नदी, तालाब और नालों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। मंदसौर की मुख्य शिवना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। तेलिया तालाब में भी पानी का स्तर बढ़ गया है और आसपास के नदी नालों का बहाव भी तेज हो चुका है। मूसलाधार बारिश के बाद जिले के कई क्षेत्र में नदी नाले उफान पर होने और आवागमन बाधित होने की जानकारी सामने आई है। मंदसौर के आसपास अफजलपुर, सीतामऊ, नाहरगढ़, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, पिपलिया मंडी, बरखेड़ा, दलोदा में भी तेज बारिश देखने को मिली।

जलभराव से जनता परेशान

मंदसौर में कई जगह पर जल भराव देखने को मिल रहा है इसकी सूचना मिलने के बाद नगर पालिका ने चार पंप चालू कर इन क्षेत्रों से पानी निकाल कर शिवना नदी में छोड़ना शुरू किया। कम समय में हुई बारिश से बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया था। स्थिति का जायजा लेने के लिए कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी अधिकारियों के साथ मैदान में उतरे और मौके की स्थिति देखकर पानी निकासी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews