
शामगढ़, राकेश धनोतिया। मंदसौर (Mandsaur) जिले के शामगढ़ में होली के त्यौहार के दिन शामगढ़ के लिए काल के रूप में आया। दोपहर के बाद शामगढ़ में ऐसा काल मंडराया कि पहले तो शामगढ़ में दो एक्सीडेंट हुए, तो वही एक और बड़ी दुर्घटना के समाचार आने लगे और शामगढ़ के जूनापानी तालाब में होली खेलने के बाद तीन युवक नहाने गए तीन युवक तालाब में डूब गए, जिसमे से 2 युवकों की मौत हो गई वही एक युवक को बचा लिया गया।
यह भी पढ़ें…CM Shivraj पहुंचे दमोह, मेडिकल कॉलेज खोलने का किया ऐलान
जानकारी के अनुसार तीनो युवक दोस्त थे और 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। तीनों जुनापानी तालाब मे गये थे , जहां नहाते समय यह हादसा हुआ , जिसमे दो युवकों की मौत हो गई जिनकी उम्र 17 साल थी और एक को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। ऐसी दुखद घटना को लेकर शामगढ़ में दुख की लहर दौड़ गई तो यह बात भोपाल तक पहुंची और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने एवं वीडी शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से दुख जताया। वही इस प्रकार की घटना को लेकर शामगढ़ नगर में शोक का माहौल छा गया।
मंदसौर के शामगढ़ में तालाब में डूबने से हुई दो बच्चों की मृत्यु का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 29, 2021
यह भी पढ़ें…BJP की स्टार प्रचारक लिस्ट में 30 नाम में सिंधिया का स्थान 24वां, कांग्रेस ने कहा बिन बुलाए मेहमान
