Apple Event 2023: कुछ देर में हटेगा iPhone 15 से पर्दा, पहली बार लॉन्च डे पर बिकेगा मेड इन इंडिया आईफोन, जानें अपडेट

Apple Event 2023: कुछ देर में हटेगा iPhone 15 से पर्दा, पहली बार लॉन्च डे पर बिकेगा मेड इन इंडिया आईफोन, जानें अपडेट

Apple Event 2023: एप्पल ईवेंट “Wonderlust” का आयोजन12 सितंबर यानि आज होने वाला है। साथ ही आईफोन लवर्स का इंतजार भी खत्म होने जा रहा है। आज रात 10:30 बजे कंपनी iPhone 15, Watch 9, Watch 9 , नए टैबलेट समेत अन्य कई डिवाइसेस से पर्दा हटाने वाली है। आईफोन 15 की घोषणा के बाद से आईफोन 15 सुर्खियों में है। अब तक इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है।

लॉन्च डे पर बिकेगा मेड इन इंडिया आईफोन

पहली बार एप्पल भारत में निर्मित (Made In India) आईफोन के मॉडल को लॉन्च डे पर बेचने जा रहा है। जो भारतीयों के लिए किसी सप्राइज़ से कम नहीं है। इसका मतलब यह हुआ कि अब लोगों को लंबे समय तक आईफोन 15 सीरीज का इंतजार नहीं करना होगा। भारत में 25 सितंबर से एप्पल के आधिकारिक रीटेल स्टोर में आईफोन 15 की बिक्री होने लगेगी। हालांकि ग्राहकों को अभी भी 2 हफ्ते तक इंतजार करना होगा।

आईफोन 15 में मिलेंगे कई अपडेट्स

आईफोन 15 सीरीज कई नए अपडेट्स के साथ आने वाला है। लाइनअप में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। स्मार्टफोन का ढांचा स्टेनलेस से नहीं बल्कि टायटेनियम से बना होगा। प्रो मैक्स मॉडल में टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। पहले ज्यादा फास्ट चिपसेट, यूएसबी टाइप सी और अन्य कई अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं।

इन सॉफ्टवेयर से भी हटेगा पर्दा

इस साल एप्पल ईवेंट में iOS7, iPad 17, tvOS 17 और Watch OS 10 जैसे सॉफ्टवेयर से भी पर्दा हट सकता है। इसके अलावा सोशल मीडिया X पर लोगों की उत्सुकता देखी जा रही है। ईवेंट की शुरुआत में केवल कुछ देर का इंतजार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews