Apple की बड़ी तैयारी, iPhone में जल्द मिलेगी स्क्रैच-प्रूफ की सुविधा, जानें कंपनी का प्लान

Apple की बड़ी तैयारी, iPhone में जल्द मिलेगी स्क्रैच-प्रूफ की सुविधा, जानें कंपनी का प्लान

Apple iPhone 2023: हाल ही में एप्पल ने अपने कई डिवाइसेस से पर्दा हटा दिया है। वहीं Vision Pro इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जल्द ही आईफोन 15 सीरीज की पेशकश होने वाली है। कंपनी अपने आने वाले आईफोन में खास तरह का फीचर जोड़ सकती है। Appleinsider की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने “Spatial Composites” का पेटेंट इश्यू किया है, जो स्क्रैच रेसिस्टेंस को दर्शाता है। इसका मतलब यह की आने वाले आईफोन में Scratch Resistance की सुविधा उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कहा कि आईफोन Chasis में इस्तेमाल किए गए मटेरियल के कई फायदें होंगे। पेटेंट के अनुसार फोन,वॉच, कंप्यूटर और टैबलेट्स अलग-अलग तरीके के सर्फेस के संपर्क में आते हैं, जिसके वजह से स्क्रैच लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन मेटल हाउसिंग डेंट्स, स्क्रैच और ब्रेकरेज से फोन की सुरक्षा कर सकता है। कैरेमिक हाउसिंग स्क्रैच रेसिस्टेंस होने के साथ-साथ रेडियो सिंगनल से ट्रांसपेरेंट होगा, लेकिन नाजुक भी हो सकता है। वहीं प्लास्टिक हाउसिंग स्क्रैच से सुरक्षा प्रदान नहीं करती है। एप्पल थोड़ा अधिक रेसीटेन्स मटेरियल और एम्ब्रेडिंग प्रोसेस के जरिए आईफोन के स्ट्रक्चर को और भी मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है।

वहीं आईफोन 15 सीरीज के लॉन्च से पहले ही फीचर्स लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 14 में इस बार कई नए अपडेट्स मिलने की संभावना है। सितंबर 2023 में इसकी पेशकश हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews