OnePlus 11R समेत कंपनी के दो स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, लिस्ट में टैबलेट भी शामिल, इस तारीख को कर लें नोट

OnePlus 11R समेत कंपनी के दो स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च, लिस्ट में टैबलेट भी शामिल, इस तारीख को कर लें नोट

OnePlus Upcoming Devices: वनप्लस इस साल अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च की तैयारी में जुटा हुआ है। 7 फरवरी को सिर्फ कंपनी के स्मार्टफोन्स से पर्दा नहीं हटेगा, बल्कि कई अन्य डिवाइसेस भी बाजारों में दस्तक दे सकते हैं। कंपनी की फ्लैगशिप में वनप्लस 11, वनप्लस 11R, Nord 3, बड्स प्रो 2, कीबोर्ड और 6.5 इंच का टीवी भी भी लॉन्च होने जा रहा है। अब इस लिस्ट में कंपनी का पहला टैबलेट भी जुड़ चुका है, जिसका इंतजार पिछले साल से है। अब तक इसकी जानकारी भी लीक हो चुकी हो।

OnePlus Pad

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनप्लस पैड को कंपनी के ऑफिशियल वेबसाईट पर देखा गया है। हालांकि इसके फीचर्स अभी भी अज्ञात हैं। कहा जा रहा है कि टैबलेट की कीमत बजट फ़्रेंडली होगी । इसकी पेशकश 7 फरवरी को हो सकती है।

इन स्मार्टफोन्स की हो सकती है पेशकश

कंपनी अपने दो पॉवरफुल स्मार्टफोन्स को 7 फरवरी के दिन लॉन्च कर सकती है। भारत में शाम 7 बजे ईवेंट के दौरान कई प्रॉडक्ट्स के पर्दा हट सकता है। वनप्लस 11 5जी की घोषणा कंपनी ने कर दी है। लेकिन अब तक वनप्लस 11R को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। ई-कॉमर्स वेबसाईट पर “The Shape Of Power” लिखा हुआ दिखाई दिया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की यह नया 11आर है।

वहीं वनप्लस नॉर्ड 3भी इस साल ही लॉन्च होगा लेकिन तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। बता दें की वनप्लस 11 में Hasselband कैमरा के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर और 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिलती है। वहीं वनप्लस 11 के फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 के साथ 12जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिनमें Glactic सिल्वर और ग्रे शामिल है।

इन प्रोडक्ट्स से भी हटेगा पर्दा

ग्लोबल और भारतीय बाजार में कंपनी साल का पहला क्लाउड ईवेंट आयोजित करने जा रही है। स्मार्टफोन्स के अलावा लिस्ट में वनप्लस टीवी 65 Q2 प्रो, बड्स प्रो 2 और वनप्लस कीबोर्ड शामिल हैं। कंपनी का नया टीवी Dynaudio से कॉ-ट्यून्ड होगा। वहीं वनप्लस बड्स प्रो 2 कंपनी का पहला टडब्ल्यूआस ईयरबड्स जो एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। इसके अलावा वनप्लस कीबोर्ड भी 7 फरवरी को लॉन्च होने जा है। इसमें RCB और मैकेनिकल डिजाइन मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि कीबोर्ड डबल गैस्केट माउंटेड डिजाइन के साथ लॉन्च होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews