लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 13 Lite के फीचर्स, मिलेगा 2 सेल्फ़ी कैमरा, जल्द हटेगा पर्दा, यहाँ जानें फीचर्स

लॉन्च से पहले सामने आए Xiaomi 13 Lite के फीचर्स, मिलेगा 2 सेल्फ़ी कैमरा, जल्द हटेगा पर्दा, यहाँ जानें फीचर्स

बहुत जल्द मार्केट में शिओमी के नए स्मार्टफोन की पेशकश होने वाली है। जिसका नाम Xiaomi 13 Lite है। लॉन्च से पहले ही फीचर्स सामने आ चुके हैं। बता दें कि यह Xiaomi Civi  2 का रिब्रैज वर्ज़न है, जो कुछ महीने पहले ही चीन में लॉन्च हुआ था। 26 फरवरी को आयोजित होने वाले MWC ईवेंट में शिओमी 13 सीरीज की लॉन्चिंग हो सकती है। जिसमें शिओमी 13, शिओमी 13 प्रो और शिओमी 13 लाइट शामिल है। इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है। साथ ही चार कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं।

टिप्सटर ने नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा हटा दिया है। जिसमें Pill-shaped कटआउट दिया गया है। बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। डिवाइस 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में दस्तक देगा। साथ ही यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। यह स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा। जिसमें 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज भी जोड़ा गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 13 Lite के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलेगा। जिसमें अन्य कैमरा 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप है। जिसमें 32 मेगापिक्सल+ 32 मेगापिक्सल शामिल हैं। वहीं फोन में  4500mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सुविधा  मिलेगी। अबतक कंपनी ने कीमत कॉ लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह 30000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews