धमाल मचाने आ रहे हैं Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro, फीचर्स का हुआ खुलासा, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, जानें यहाँ

धमाल मचाने आ रहे हैं Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro, फीचर्स का हुआ खुलासा, मिलेगा लेटेस्ट प्रोसेसर, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ महीने पहले ही गूगल पिक्सल 7 सीरीज लॉन्च हुआ था और अब पिक्सल 8 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ चुकी हैं। गूगल पिक्सल 8 और गूगल पिक्सल 8 प्रो (Google Pixel 8 and Google Pixel 8 Pro) का पहला लीक सामने आ चुका है। रिपोर्ट की माने तो बहुत जल्द बाजारों में पिक्सल 8 बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। अब तक पिक्सल 7 सीरीज का क्रेज खत्म नहीं हुआ और दूसरी तरफ पिक्सल 8 की खबरें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें…IPL के लिए भारत में ही की जाएगी खिलाड़ियों की नीलामी, तय हुई मिनी ऑक्शन की तारीख

WinFuture के मुताबिक गूगल पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो का कोड नेम क्रमानुसार “Shiba” और “Husky” है। बता दें की पिक्सल 7 का कोड नेम “Cheetah” और पिक्सल 7 प्रो का कोड नेम “Panther” है। पिक्सल 8 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो चुका है, जो शायद आने वाले समय में बदल भी सकते हैं। कहा जा रहा है की पिक्सल 8 सीरीज एंड्रॉयड 18 पर आधारित होगा। इसमें यूजर्स को नया प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है, जिसका कोड नेम “Zuma” बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…बढ़त के साथ खुला Sensex टूटकर बंद, यहां देखिये दिनभर कैसा रहा Share Market का हाल

अंदाजा लगाया जा रहा है की पिक्सल 8 लाइनअप में Tensor 3 चिपसेट Tensor 2 के जैसे मिलते-जुलते मॉडम के साथ मिल सकता है। वहीं पिक्सल 8 सीरीज में QHD+ पैनल हाई रिजोल्यूशन के साथ मिल सकता है। इससे पहले ही पिक्सल 8 से जुड़े लीक सामने आ चुके हैं। अफवाएं हैं की पिक्सल 8 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही इसमें 5100mAh की बैटरी भी मिल सकती है। अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी डीटेल शेयर नहीं की है। उम्मीद है की गूगल बहुत जल्द पिक्सल 8 लाइनअप को लेकर ऑफिशियल ऐलान कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews