Honor 70 SE करेगा दिलों पर राज, जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

Honor 70 SE करेगा दिलों पर राज, जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल ही Honor के अपने 70 सीरीज के तीन स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किये थे। वहीं अब एक बार फिर कंपनी अपने 70 सीरीज को एक्सपैंड करने की तैयारी कर चुकी है। बहुत जल्द बाजारों में Honor 70 SE नजर आ सकता है। हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर Honor 70 SE को देखा गया है। लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन की कई डीटेल सामने आ चुकी है। Honor 70 SE का मॉडल नंबर GIA-AN80 है। वहीं स्मार्टफोन के चार्जर का मॉडल नंबर HN-110600C00 है। स्मार्टफोन में 60W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े…रूस ने Facebook की पेरेंट कंपनी Meta को आतंकी संगठनों में किया शामिल, लगाएं ये आरोप, जानें

Honor 70 SE के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो चुका है। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन 6.78 इंच फुल एचडी प्लस OLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। साथ ही Honor 70 SE स्नैपड्रैगन 778G प्लस SoC प्रोसेसर से लैस हो सकता है। स्टोरेज की बात करें तो Honor 70 SE में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटर्नल स्टोरेज मिल सकता है। स्मार्टफोन में 4,800mAh की बैटरी 66W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगी।

यह भी पढ़े…Ram Setu Trailer: अक्षय कुमार की “राम सेतु” के ट्रेलर ने मचाया धमाल, 25 अक्टूबर को फिल्म होगी रिलीज

एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 54 मेगापिक्सल IMX800 सुपर सेन्सिंग मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिल सकता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। भारत में यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा या नहीं इस बात की जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है। ना ही इसके लॉन्च की तारीख अब तक सामने आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews