Honor 90 जल्द लेगा भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, यहाँ जानें डीटेल

Honor 90 जल्द लेगा भारत में एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक, यहाँ जानें डीटेल

Honor New Smartphone: भारतीय बाजार में एक बार फिर चाइनीज ब्रांड ऑनर की एंट्री हो चुकी है। कंपनी जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Honor 90 है। काफी दिनों से डिवाइस सुर्खियों में है। ऑनर को पसंद करने वाले ग्राहकों को फोन का इंतजार भी है। आधिकारिक घोषणा से पहले ऑनर 90 से फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा हो चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन इस साल सितंबर में देश में लॉन्च हो सकता है। हालांकि अब तक कोई फिक्स्ड डेट सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। हाल ही में आई IANS के रिपोर्ट के मुताबिक Honor 90 की कीमत 45, 000 रुपये होगी। इसका सिंगल स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध हो सकता है। चीन में हैंडसेट के तीन स्टोरेज लॉन्च किए गए थे, जिसमें 12जीबी+256जीबी, 16जीबी+256जीबी और 16जीबी+512जीबी शामिल हैं।

लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। ऑनर 90 स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा भी शामिल है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 13 Magic OS 7.1 पर आधारित होगा। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग मिल सपोर्ट मिल सकता है।

ग्लोबल मार्केट में ऑनर 90 से तीन कलर ऑप्शन लॉन्च किए गए हैं। इस लिस्ट में Peacock Blue, डायमंड सिल्वर, Emerald Green और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं। संभावनाएं हैं कि इंडियन मार्केट में कंपनी का कमबैक कई बदलाव ला सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews