पोर्श के पार्टनरशिप में ऑनर ला रहा है नया स्मार्टफोन, युवाओं को लुभाएगा स्टाइलिश लुक, लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Honor Magic 6 Porsche Edtion

Honor New Smartphone: ऑनर अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए Porsche Design से हाथ मिलाया है। इस डिवाइस का नाम Honor Magic 6 Porsche Edition है। मार्केट में जल्द ही ऑनर मैजिक 6 सीरीज की पेशकश होगी, इसमें मैजिक 6, मैजिक 6 प्रो और मैजिक 6 अल्टिमेट शामिल हैं। फोन का टीज़र भी जारी हो चुका है। इसे 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। अब रेंडर लीक हो चुके हैं।

ऑनर मैजिक 6 पोर्श एडिशन के बारे में

नया ऑनर मैजिक 6 पोर्श एडिशन डुअल कलर लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ आता है। ब्लैक और रेड कलर का कॉम्बिनेशन इसे आकर्षक लुक देता है। साथ में पोर्श डिजाइन की ब्रांडिंग मिलती है। सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा दिए गए हैं। साथ में हॉरिजॉन्टल एलईडी फ़्लैश लाइट दिया गया हैं। राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन Honor Magic 6 Pro जैसे हो सकते हैं।

ऐसे होंगे फीचर्स

लीक के मुताबिक ऑनर मैजिक 6 प्रो में QHD OLED डिस्प्ले मिलेगा। फ्रंट के टॉप में पिल आकार का कटआउट डुअल सेल्फ़ी कैमरा के लिए दिया गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 66W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। 160 मेगापिक्सल पेरीस्कोप ज़ूम कामेट भी मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews