12 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया Confirm, टीजर जारी, यहाँ जानें फीचर्स

12 अक्टूबर को लॉन्च होगा Honor का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया Confirm, टीजर जारी, यहाँ जानें फीचर्स

Honor New Foldable Smartphone: ऑनर अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जुलाई में मैजिक वी2 की पेशकश हुई थी और अब बारी Honor Magic Vs2 की है। इस डिवाइस को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। अगले सप्ताह यह चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च की तारीख भी घोषित कर दी है। 12 अक्टूबर को ऑनर मैजिक वीएस2 के साथ Watch 4 प्रो लॉन्च होगा। 10 अक्टूबर को Honor Play 50 Plus का रिलीज होगा।

मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा

बताया दें कि मैजिक Vs 2 पिछले साल लॉन्च हुए मैजिक Vs का सक्सेसर है। ऑफिशियल टीज़र के जरिए इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन से पर्दा हट चुका है। बैक में तीन कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फोल्डेबल फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो शूटर के साथ आ सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

पिछले मॉडल से ज्यादा पतला होगा फोन

लीक हुई जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 6जीबी रैम मिल सकता है। अन्य V मॉडल्स की तरह इसमें भी 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि हैंडसेट Vs मॉडल से ज्यादा स्लिम और पतला होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews