चुपके से लॉन्च हुआ Honor Play 40 5G, शानदार है लुक, ऐसे हैं फीचर्स, इस दिन शुरू होगी सेल

चुपके से लॉन्च हुआ Honor Play 40 5G, शानदार है लुक, ऐसे हैं फीचर्स, इस दिन शुरू होगी सेल

New Smartphone: Honor Play 40 5G  चीन में लॉन्च हो चुका है। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी लिस्टिंग हो चुकी है। फीचर्स और डिजाइन सामने आ चुकी है, वहीं कीमत को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। जल्द ही इसकी सेल भी शुरू हो जाएगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

नए ऑनर प्ले 40 के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें Sky Blue, स्टार पर्पल और जेड ग्रीन और मैजिक नाइट ब्लैक शामिल हैं। कंपनी ने दावा किया है कि डिवाइस 84 घंटों तक म्यूजिक प्लेबैक प्रदान करता है। इसकी सेल 26 मई, 2023 से शुरू हो सकती है। स्मार्टफोन में 6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।

फोन को Qualcomm Snapdragon 480+ प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी/8जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा डिवाइस में डिस्प्ले नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। ऑनर प्ले 40 5जी 5200mAh की बैटरी 5V/2A 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

डिवाइस के Dimension की बात करें तो इसकी लंबाई 163.32mm, वजन 188 ग्राम, मोटाई 8.35mm और चौड़ाई 75.07mm है। इसमें 13 मेगापिक्सल Primary Camera और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews